सपाइयों ने गुरुवार को खनन मामले में सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाकर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को खून से पत्र लिखा। कानपुर कैंट इलाके में सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, सिख कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरप्रीत सिंह बब्बर ने साथियों के साथ खून से पत्र लिखा। आरोप लगाया कि सपा-बसपा गठबंधन से डरकर पीएम मोदी और शाह के इशारे पर सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है।