फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के जहर खाने का मामला: महिला सिपाही से थी दोस्ती, थाने से निकलने के बाद खरीदा था सल्फास

Sun, 13 Nov 2022 06:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

फजलगंज थाने में विवाद के बाद दरोगा के जहर खाने के मामले में जांच के बाद अहम तथ्य सामने आए हैं। वहीं, थानेदार ने थाने में विवाद से इनकार किया है। मामले में किसी तीसरे की भी भूमिका दिख रही है। साथ में मौजूद रहा सिपाही भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
जहर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दरोगा अनूप सिंह के सल्फास खाने के मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा तथ्य सामने आया है। गुरुवार को दरोगा फजलगंज थाने पहुंचा था। यहां पर उसका कुछ विवाद हुआ था। यहां से निकलने के बाद उसने सल्फास खरीद कर खाया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया था। अब जांच इस बात की हो रही है कि आखिर फजलगंज थाने में किससे, क्या विवाद हुआ था? दरोगा वहां क्यों पहुंचा था? मूल रूप से उरई के एट निवासी और आउटर में तैनात दरोगा अनूप सिंह दो महीने से निलंबित चल रहा है।
जहर खाने के बाद से सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ लाइन कर रही हैं। दरोगा ने जहर कहां पर खाया यह अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच जारी है। कमिश्नरी पुलिस ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कराई है।

विज्ञापन

दो साल पहले फजलगंज में था तैनात
अनूप सिंह दो साल पहले फजलगंज में तैनात था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसकी दोस्ती एक महिला सिपाही से थी। महिला सिपाही की दोस्ती किसी दूसरे से होने की जानकारी पर अनूप फजलगंज थाने पहुंचा था। इस बीच घटना के बाद 12 नवंबर से महिला सिपाही छुट्टी पर चली गई है।

बताया जा रहा है कि उसको छुट्टी पर भेजा गया है। थानेदार भी तीन दिन तक मामला दबाए रहे। वहीं, एक मेडिकल स्टोर संचालक से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि दरोगा सल्फास लेने आया था, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था।

सवालों के घेरे में सिपाही, छिपा रहा राज
एसपी के मुताबिक , अनूप सिंह ने सिपाही के साथ शराब भी पी थी। जब अनूप की तबीयत बिगड़ी तो सिपाही उसको कार में लेकर इधर उधर घूम रहा था। तभी चुन्नीगंज में गाड़ी टकरा गई थी। जब विवाद की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची, तब पता चला कि दरोगा अनूप सल्फास खाए हुए है।

कर्नलगंज पुलिस ने ही उनको भर्ती कराया था। ऐसे में ये सिपाही सवालों के घेरे में है। वह यह नहीं बता रहा कि अनूप ने सल्फास कहां से ली और कहां पर जाकर खाया। ये भी सवाल है कि वह उसको भर्ती कराने के बजाय इधर उधर क्यों घुमा रहा था।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई होगी।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें