फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना लेआउट हो रही अवैध प्लाॅटिंग को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को 15 एकड़ भूमि पर बिना लेआउट पास कराए की जा रही अवैध प्लाॅटिंग गिरा दी। बगदौधी बांगर में भी 10 हजार वर्ग मीटर पर प्लाॅटिंग रुकवा कर नोटिस दिया है। जोन- एक बी के प्रवर्तन प्रभारी डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि गाजीपुर गिन्नी विहार, बिठूर में 15 एकड़ जमीन पर बिना लेआउट के गिन्नी विहार के नाम से विकसित की जा रही कॉलोनी में बनाए गए प्लाॅट ध्वस्त करवाए गए। बगदौधी बांगर में नीलम अग्रवाल व अन्य आराजी संख्या-696/2, 698/2 में 10 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्लाॅटिंग करा रहे थे जिन्हें रुकवा दिया गया। वहीं, स्वरूपनगर, परमट और यतीमखाना में तीन निर्माण सील किए हैं। जोन-1 ए के प्रवर्तन प्रभारी सीपी पांडेय ने जय बुद्धवानी के स्वरूपनगर स्थित परिसर संख्या 113/206 ए, अवनीश, मनीष व रजनीश के परमट में भूखंड संख्या 13/6-7 पार्ट और सादाब के यतीमखाना में भूखंड संख्या 95/94 में नक्शे के विपरीत हो रहे निर्माण को सील किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें