कानपुर। अनवरगंज स्टेशन के मुख्य गेट के अवैध कब्जे शुक्रवार को ढहाए गए। रेलवे व थाना पुलिस बल के साथ जेसीबी से आधा दर्जन स्थायी व अस्थायी कब्जे हटाए गए। जीटी रोड से अनवरगंज के अंदर जाने पर दाएं तरफ कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे थे। इनमें से कुछ ने स्थायी निर्माण भी करा लिए थे। कोर्ट से केस हारने पर इन्हें हटाने के लिए लगातार रेलवे नोटिस दे रहा था। शुक्रवार को सहायक मंडल अभियंता अशोक कुमार सिंह, वाईपी सिंह, अनरवरगंज आरपीएफ व रायपुरवा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि इस अतिक्रमण की वजह से रास्ता संकरा हो रहा था जिससे यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में दिक्कत होती थी। संवाद