देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियरों और वास्तुकारों को कुशल बनाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर और एसोसिएशन ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री (इंडिया) एग्जिक्यूटिव एक्सीलेंस प्रोग्राम की शुरुआत करेगा। इसमें दो से तीन दिन के छोटे-छोटे पाठ्यक्रम शामिल होंगे। इसकी शुरुआत जुलाई से होगी। आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. सुधीर मिश्रा कार्यक्रम के निदेशक होंगे और पाठ्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। आईआईटी मद्रास, इंदौर, खड़गपुर के प्रतिष्ठित संकायों और दिल्ली, आईआईएम लखनऊ, उद्योग विशेषज्ञों के बोर्ड की ओर से पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा।