फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैंसर का तकनीकी समाधान खोजेगा आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ऑटोइम्यून बीमारियों के इलाज, कैंसर अनुसंधान और नई वैक्सीन की खोज के लिए आईआईटी कानपुर भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड से समझौता करेगा। रविवार को भारत बायोटेक के अध्यक्ष (आरएंडडी) डॉ. कर मुथुमणि ने संस्थान के वैज्ञानिकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर अकादमिक सहयोग बढ़ाने पर मंथन किया। डॉ. मुथुमणि ने वैक्सीन अनुसंधान समेत चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच साझेदारी की जरूरत बताई। आईआईटी के डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. जयंधरन राव और जैविक विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख प्रो. अश्वनी कुमार ठाकुर ने हिस्सा लिया। डॉ. मुथुमणि ने संस्थान की मेडिकल साइंस और मेडटेक से जुड़ी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमएफसीईएम और गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी का दौरा कर वहां चल रही अनुसंधान गतिविधियों और तकनीकी सुविधाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें