कानपुर। आईआईटी रेलवे क्रॉसिंग बूम में खराबी आने से सोमवार को करीब पांच घंटे तक बंद रहा। इस वजह से यहां भीषण जाम लग गया।
दोपहर करीब एक बजे फर्रुखाबाद की ओर जाने वाली ट्रेन आने पर गेट बंद किया गया। ट्रेन गुजर जाने के बाद गेटमैन ने चाबी लगाकर बटन दबाया लेकिन गेट नहीं खुला। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आईआईटी की ओर जाने और बाहर आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि किसी खामी की वजह से लॉक फंस गया था। इससे क्रॉसिंग का बूम नहीं खुला। बाद में मरम्मत कर गेट खोला गया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।