कानपुर। आईआईटी की एलमनाइ मीट (पूर्व छात्र सम्मेलन) शनिवार को होगी। इसमें 1980 बैच के पूर्व छात्र हिस्सा लेंगे। 35 वें साल आने वाले आईआईटियंस खूब मौज-मस्ती करेंगे। तीन दिवसीय एलमनाइ मीट के दौरान आईआईटियंस बिठूर भी जाएंगे। आम की बगिया में लंच करेंगे। एयर स्ट्रिप पर पैरा ग्लाइडिंग का आनंद लेंगे।