कानपुर। ग्रीनपार्क परिसर में बने रेस्टोरेंट में महिला स्वास्थ्य पर कार्यशाला हुई। यहां काउंसलर व थैरेपिस्ट रिदा जमील खान ने महिलाओं को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया। यहां खुद के बारे में लिखना, अपनी कमजोरी और ताकत को लिखकर बताना आदि गतिविधियां हुईं। रिदा जमील ने कहा कि हर रोज खुद से बात करना जरूरी है। इसलिए खुद के लिए समय निकालें। जब तनाव हो तो चार बार लंबी सांसें लें, 30 सेकेंड चुप रहें। पैरों को जमीन पर रखकर सीने पर रखकर धड़कन सुनें। इस मौके पर जेबा जफर, रुचि गुप्ता, तबस्सुम आलम, सबा फरदीन, गजाला खान आदि महिलाएं मौजूद रहीं। (संवाद)