फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अश्लील वीडियो देखते हो, जेल जाओगे... बचना है तो 10 हजार रुपये दो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर शातिर ने युवक को धमकाया। आवास विकास सत्यम विहार निवासी शुभम चौधरी प्राइवेट कर्मी है। बताया कि शुक्रवार सुबह उसके मोबाइल पर कॉल आई। उसने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताया और कहा कि तुम इंटरनेट पर अश्लील वीडियो देखते हो। तुम्हारे खिलाफ लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने घबराकर फोन बड़े भाई अंकित को दे दिया। कॉल करने वाले उनसे कहा कि भाई को जेल जाने से बचाना चाहते हो तो तुरंत 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करो। भाई ने मामले और थाने का बारे में पूछा तो शातिर ने गाली गलौज की और कहा कि अब पुलिस घर आकर बताएगी कि केस कहां दर्ज है। पीड़ित ने साइबर सेल में मामले की शिकायत की। कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें