कानपुर। बारासिरोही निवासी आदित्य यादव इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे टहलने गया था।
होटल के पास काली पल्सर सवार एक युवक आया। उसने खुद को पुलिस वाला बताकर मोबाइल से एक नंबर डायल करने के लिए कहा। पहले तो मना किया। उसने बताया कि इमरजेंसी है। फोन काम नहीं कर रहा है। पुलिस के डर से युवक ने नंबर मिलाकर फोन दे दिया। शातिर ने कान में फोन लगाकर गर्दन से दबा लिया और भाग गया। परिजनों ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि जांच कराई रही है। एक टीम से आसपास के कैमरे दिखवाए जा रहे हैं। जल्द मोबाइल लूटने वाले को पकड़ा जाएगा।