फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माैसम की मार: हैदराबाद और बंगलूरू की फ्लाइट दो घंटा और मुंबई की 50 मिनट लेट

Wed, 17 Dec 2025 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम की मार से हवाई सेवा प्रभावित हो रही है। बुधवार को हैदराबाद और बंगलूरू की फ्लाइट 1:55 घंटा, दिल्ली की 18 मिनट और मुंबई की फ्लाइट 50 मिनट देरी से आईं। हैदराबाद की फ्लाइट अपने तय समय से 1:55 घंटा देरी से 2:40 बजे आई और 3:28 बजे गई। इसमें 143 यात्री कानपुर आए और 149 यात्री गए। वहीं, बंगलूरू की फ्लाइट 1:55 घंटा देरी से दो बजे आई और 2:51 बजे गई। इसमें 192 यात्री बंगलूरू से आए और 187 यात्री गए। इसी तरह दिल्ली की फ्लाइट 18 मिनट देरी से 2:18 बजे आई और 3:11 बजे गई। इसमें 145 यात्री कानपुर आए और 175 यात्री गए। मुंबई की फ्लाइट भी 50 मिनट देरी से 3:25 बजे कानपुर आई और 4:09 बजे गई। इसमें 172 यात्री आए और 182 यात्री गए। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि कोहरे और मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें