फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जीऊंगा, न जीने दूंगा: ये बोलकर पत्नी को मारी गोली...फिर खुद को उड़ाया, पत्नी बोली- सोचा था सुधरेगा, हुआ उलटा

Sun, 11 Feb 2024 03:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: सदर कोतवाली क्षेत्र में विवाद के बाद बुआ के घर पहुंची पत्नी पर पति ने तमंचा से फायर कर दिया। निशाना चूकने से वह बच गई। इसके बाद पति ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पत्नी पर झोंका फायर, फिर पति ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में नशेबाजी और गलत चाल-चलन के विरोध पर युवक ने, न जीऊंगा, न जीने दूंगा की बात कहकर पत्नी को तमंचे से गोली मार दी। निशाना चूकने से वह बच गई। इसके बाद बौखलाए युवक ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सनसनीखेज वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर ताराबंगर गांव में शनिवार सुबह 11 बजे हुई।

विज्ञापन

सदर कोतवाली के ही बंधुवा गांव निवासी अमित कुमार पाल (30) की मैनपुरी के बेवर निवासी विमलेश के साथ शादी हुई थी। दोनों के चार साल की एक बेटी भी है। पति से विवाद के चलते एक माह पहले विमलेश मायके चली गई थी। शनिवार को वह मायके से दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आई थी।

Trending Videos

यहां से वह सलेमपुर ताराबांगर में रहने वाली बुआ गंगावती के घर पहुंची। अमित को जानकारी होने पर वह तमंचा लेकर बुआ के घर पहुंच गया और विमलेश से बहस करने लगा। इस दौरान तमंचा से उस पर फायर कर दिया। गोली विमलेश की साड़ी से छूते हुए निकल गई, जिससे पत्नी बच गई।

छत पर शव के पास ही पड़ा था तमंचा और खोखा
इसके बाद अमित घर की छत पर पहुंचा और खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे, तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसके पास में ही तमंचा और खोखा पड़ा था। अमित पर नशा इस कदर हावी था कि निशाना चूकने के बाद उसने खुद को ही गोली से उड़ा लिया।

नशेबाजी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला
सूचना पर सीओ कमलेश कुमार, सदर कोतवाल वीके तिवारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से तमंचा व खोखा बरामद किया। सीओ ने बताया कि नशेबाजी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।

पत्नी बोली- सोचा था कि दूर रहने के बाद वह सुधरेगा, हुआ उलटा
अमित की नशेबाजी और गलत आदतों से तंग आकर ही पत्नी ने उससे दूरी बना ली थी। पत्नी विमलेश ने बताया कि सोचा था कि दूर रहने के बाद वह सुधरेगा, हुआ उलटा। वह और नशा करने लगा। विमलेश को यकीन नहीं हो रहा है कि जिसके साथ जिंदगी बिताने का सपना देखा था, वह न सिर्फ उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा।

टोकाटाकी से नाराज होकर करता था मारपीट
बल्कि खुद को भी खत्म कर लेगा। विमलेश ने बताया कि अमित को नशे की लत थी। चाल-चलन भी सही नहीं था। इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। टोकाटाकी से नाराज होकर अमित उसकी पिटाई भी करता था । एक माह पहले पति ने नशे में मारपीट की थी। इसीलिए वह चार साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी।

नशे ने तबाह किया घर
अमित नशे का आदी था, जिस कारण उसने काम करना बंद कर दिया था। शाम को नशे की हालत में घर पहुंचता था। जब पत्नी नशा करने के लिए मना करती थी, तो उसके साथ मारपीट करता था। पांच साल में तंग आकर ही पत्नी एक माह पहले मायके चली गई थी कि शायद कुछ दिन में पति सुधर जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नशे में अमित ने खौफनाक कदम उठाया और अपने परिवार को तबाह कर लिया।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके से तमंचा, कारतूस का खोखा बरामद किया। छत पर पड़े खून के साक्ष्य का नमूना भी इकट्ठा किया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में विवाद के बाद उठाया गया कदम से यह घटना घटने की बात सामने आई है। फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें