फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों से रिसता खून: चरित्र पर संदेह में पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, सिर व चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार

Sat, 01 Oct 2022 12:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में चारित्रिक संदेह में पति ने 43 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। रामप्रकाश यादव पुत्र नत्थू सिंह यादव (पूर्व प्रधान) ने घर में अपने सात वर्षीय पुत्र के साथ सो रही पत्नी संगीता देवी (43) की कुल्हाड़ी से गर्दन, सिर और चेहरे पर ताबडतोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति रामप्रकाश (60) और पत्नी संगीता देवी की उम्र में अधिक अंतर होने से पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह रहता था। इस कारण दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे जब पूरा गांव और घर के सभी सदस्य गहरी नींद के आगोश में डूबे थे। संगीता देवी भी अपने सबसे छोटे पुत्र 7 वर्षीय कृष्णा के साथ घर के अंदर सो रही थी।

उसी समय पति ने उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर मरणासन्न कर दिया। अपनी मां के खून से लथपथ पुत्र कृष्णा मदद के लिए चीखने लगा। आवाज सुन परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो खून में सनी संगीता देवी को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने पुत्रों से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें