इसके बाद वह पत्नी को लेकर तीसरी मंजिला पर पहुंचा और वहां से नीचे फेंक दिया। दोनों के बीच हो रहे विवाद से बेटी फैरी सहम गई। प्रीति को छत से फेंकने के बाद राजीव कमरे में आकर लेट गया। फैरी ने इसकी जानकारी इसी मकान में किराये पर रह रहे मौसेरे भाई अंकित को दी। इसी दौरान राजीव अंकित के पास पहुंचा और प्रीति को अस्पताल ले चलने के लिए कहा। जिला अस्पताल में राजीव ने डॉक्टर को बताया कि पत्नी छत से गिर गई है।
डॉक्टर ने परीक्षण के बाद प्रीति को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्च्युरी में रखवाया गया। अंकित ने पूरे मामले की जानकारी प्रीति के मायके वालों को दी। प्रीति के परिजनों के पहुंचने से पहले ही राजीव अस्पताल से भाग निकला। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। फैरी ने पुलिस को बताया कि पापा ने मां को पीटा और छत से नीचे फेंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने बताया कि बेटी ने बयान दिया है कि पिता ने मां को पहले पीटा और फिर उन्हें तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। मां को पीटते हुए उसने खुद देखा है। हालांकि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बच्चें अपने ननिहाल में हैं। राजीव परिवार के साथ इस मकान में दो साल से रह रहा था।