फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की निर्मम हत्या: लाश को इस तरह लाद कर गंगा में फेंकने जा रहा था दरिंदा, पकड़े जाने पर हुआ खौफनाक खुलासा

Sat, 13 Aug 2022 03:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में नशेबाजी का विरोध करने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट के बालू घाट चौकी क्षेत्र अंतर्गत रविदास नगर में रहने वाले रिक्शा चालक पति ने पत्नी का दीवार पर सिर पटक कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव रिक्शे पर लादकर गंगा नदी में फेंकने जा रहा था तभी लोगों की नजर पड़ गई। क्षेत्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


रविदास नगर में रहने वाले योगेंद्र तिवारी ने अपनी पत्नी पिंकी (35) की शुक्रवार देर रात दीवार पर सिर पटक कर हत्या कर दी। पूछताछ में पति ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और शराब घर पर पी रहा था। जिसका पत्नी ने विरोध किया तो गुस्से में आकर उसने उसका सिर दीवार पर पटक दिया और वह सो गया।

सुबह जब उठा तो पत्नी बेसुध खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी पड़ोसी को बुलाया तो पता चला उसकी मौत हो गई। जिसके बाद वह उसे रिक्शे में लादकर गंगा नदी में फेंकने जा रहा था। यहां लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पति योगेंद्र (45) को रिक्शा व उसकी पत्नी के शव के साथ पकड़ लिया गया है। जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के वक्त दोनों घर में सो रहे थे। सुबह जागे तो उनको मां की मौत की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें