परिजन उसे आनन-फानन में मुरादगंज स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया। संजीव की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मां होमश्री का रो-रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पत्नी के घर न आने की वजह से युवक ने जहर खाने की जानकारी दी गई है। परिजनों के पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।