फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति ने भी दी जान, मासूमों पर टूटा दुख का पहाड़

Sat, 26 Oct 2019 12:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटमपुर के भितरगांव में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस चौकी के रिन्द नदी किनारे बसे बिरसिंहपुर गांव में पत्नी की हत्या कर युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


भितरगांव क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में पूर्व प्रधान भिखारी लाल कुरील के दोनों मृतक बेटे-बहू हैं। युवक की शादी 19 जून 2011 को फतेहपुर बिंदकी कोतवाली के घनवांखेड़ गांव में हुयी थी। मृतक के एक लड़का आर्यन (6) व एक बेटी (3) है।
विज्ञापन

युवक शराब का लती था। शुक्रवार को धनतेरस के मौक पर भी घर में कोई सामान खरीद कर नहीं लाया और नशे की हालत में आया था। इसी बात को लेकर पत्नी पुष्पा से विवाद हुआ। पड़ोसियों के मुताबिक दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

इसी के चलते किसी ने ज्यादा गौर नहीं किया। शनिवार सुबह पत्नी का शव कमरे में वहीं युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें