फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: घर में पत्नी को प्रेमी के साथ देख पति का चढ़ा पारा, दोनों को लोहे की राॅड से पीटा

Sat, 13 May 2023 05:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर गुस्साए पति ने लोहे की रॉड से जमकर पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में घर में पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने दोनों को लोहे की राॅड से लहूलुहान कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कर्वी कोतवाली के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि वह सोमवार को भीठी मझीवां थाना बिसंडा बांदा में रिश्तेदार के यहां गया था। शनिवार की सुबह घर में लौटा।

विज्ञापन


उसने घर के पास एक युवक को पत्नी के साथ देखा। वह अंदर गया तो युवक नहीं दिखा। पत्नी से पूछा तो उसने कहा कि कोई नहीं है। पत्नी से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर वह घर के दूसरे कमरे की ओर गया तो घर के अंदर कंडे के ढेर (उपले) में अचानक कंडा गिरा तो पति को शक हुआ। इस दौरान वहां से एक युवक निकला और भागने लगा। इस पर पति ने पत्नी और प्रेमी को कमरा बंद कर पकड़ लिया और लोहे की राॅड से सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन

इससे दोनों लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पति ने बताया कि पत्नी का प्रेमी से वर्ष 2019 से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कई बार दोनों को समझाया भी गया था। इसके बाद भी नहीं माने। आज रंगेहाथ पकड़ने जाने पर इन्हें सबक सिखाया है। इस संबंध में कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें