फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मानव तस्करी के आरोपी ने कोर्ट में किया समर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मानव तस्कर अमित ने मंगलवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। वह बिरयानी खिलाने के बहाने चार जुलाई को गोविंदनगर से दो मासूम भाइयों को अगवा कर मेरठ ले जाकर बेचने की साजिश रचने का मास्टर माइंड है। यह मेरठ का निवासी है। चार जुलाई को सीटीआई कच्ची बस्ती निवासी बर्फ विक्रेता के नौ वर्षीय व ढाई वर्षीय दो बच्चों को राजू उर्फ बउवा चाचा, रवि, मेरठ निवासी अमित ने अपहरण कर लिया था। पुलिस के सक्रिय होने की जानकारी पर रवि व राजू बच्चों को वापस लेकर लौट आए लेकिन अमित फरार हो गया था। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को अमित ने सरेंडर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें