फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Crime: खेत में मिला मानव कंकाल, झाड़ियों में मिला सिर और सूखा खून, परिजनों ने कपड़ों से पहचाना

Sun, 23 Apr 2023 11:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: माधौगंज थाना क्षेत्र क्षेत्र के गांव में खेत में एक मानव का कंकाल पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कंकाल को कब्जे में ले लिया। कंकाल से मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन
खेत में खड़ें ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव जलिहापुर के खेत में एक कंकाल मिला है। कुछ दूरी पर सिर और पास ही सूखा खून और कपड़े मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गांव से एक महीने पहले लापता हुए किशोर का यह कंकाल हो सकता है।

विज्ञापन

किशोर के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने हड्डी और कपड़ों के नमूने लेकर डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव जलिहापुर निवासी संतोष का 17 वर्षीय पुत्र मान सिंह उर्फ मानव 16 मार्च की शाम पिता के साथ आलू भूनकर खा रहा था।
उसके बाद वह दो सिगरेट लेकर कहीं चला गया। संतोष ने उसकी गुमशुदगी 18 मार्च को थाने में दर्ज कराई थी। शनिवार की देर शाम गांव के बच्चों द्वारा विजय सिंह के खेत से गेहूं की बाली बीनते समय बिन सिर वाले कंकाल को पड़ा देखा। इसकी चर्चा गांव में होने पर मान सिंह के परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन

मृतक मान सिंह - फोटो : अमर उजाला
झाड़ियों में मिला कंकाल का शव
परिजनों ने कपड़ों से मान सिंह को पहचाना। कंकाल मान सिंह का होने की आशंका जताई। रविवार की सुबह खेत में कुछ दूरी पर झाड़ियों में कंकाल का सिर मिला। जिस स्थान पर हड्डियां पड़ी थीं, वहीं मान सिंह की टी शर्ट का कुछ हिस्सा, टूटे दांत, सिर के बाल, जमीन में सूखा खून पड़ा था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम ने लिए हैं सैंपल
चौकी इंचार्ज आदित्य मौर्य ने सिर, बाल, जमीन के नमूनों को एकत्र किया। पिता ने हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पिता ने बताया कि वह 14 मार्च को पूर्णागिरि से दर्शन कर आया था। थानाध्यक्ष राजवीर सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा सैंपल ले जाया गया है। डीएनए जांच के बाद ही जानकारी हो पाएगी कि कंकाल किसका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें