फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तबीयत बिगड़ने से होटल के गार्ड की मौत

Sat, 02 May 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। नगर बाईपास स्थित होटल में गार्ड की गुरुवार रात को तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाने पर मौत हो गई। देर से सूचना दिए जाने का आरोप लगा परिजन ने नाराजगी जताई। सट्टी थाना के नौबादपुर निवासी शिवपाल सिंह (45) पुखरायां बाईपास स्थित होटल में गार्ड की नौकरी कर करते थे। गुरुवार रात उनकी हालत बिगड़ गई। होटल कर्मियों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव लेकर होटल गेट पर आ गए। लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर विरोध किया। सूचना पर पुखरायां चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। होटल मालिक अनूप और सपा जिलाध्यक्ष अरूण यादव सहित लाेगों के बीच वार्ता कर शिवपाल के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया। चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गार्ड के परिजन शव लेकर आए थे लेकिन आपस में वार्ता के बाद शव लेकर चले गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें