फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अस्पताल संचालक ने दर्ज कराई रंगदारी मांगने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता के यशोदानगर स्थित धनवंतरी हेल्थकेयर अस्पताल के सीईओ डाॅ. दीपक सिंह ने विक्रम सचान के खिलाफ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक ने अस्पताल को बदनाम करने के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेवाई) पोर्टल पर झूठा वीडियो अपलोड किया। इसमें योजना के मरीजों से इलाज के नाम पर तीन हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया। सीईओ के अनुसार बनाया गया वीडियो सात अगस्त को चिकित्सा विभाग के एक ग्रुप पर भी पोस्ट किया गया। वीडियो में एक शख्स को अस्पताल का कर्मचारी बताकर झूठे आरोप लगाए थे। जब इस विषय में पता लगाने के लिए विक्रम से संपर्क किया तो उसने रुपयों की मांग की। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें