फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो मामलों में अस्पताल पर ओवर बिलिंंग का आरोप, परिजन का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में सोमवार को ओवर बिलिंग का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया। बर्रा निवासी चेतन लिवर की समस्या के कारण 20 मार्च को भर्ती हुए थे। पत्नी तान्या ने पुलिस को बताया कि भर्ती कराने से पहले अस्पताल संचालक ने 50 हजार रुपये जमा कराए थे। इसके बाद 21 मार्च को 80 हजार रुपये जमा करने को कहा। आरोप है कि इतने रुपये पास में न होने पर इन्कार किया तो संचालक ने मरीज की छुट्टी करने से मना कर दिया। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। वहीं उन्नाव में एक हादसे में घायल इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी अमीना ने पुलिस को बताया कि इलाज शुरू करने के नाम पर दो लाख रुपये जमा कराए। आरोप है कि हालत में सुधार न होने पर भी और एक लाख रुपये जमा करने को कहा गया। इन दोनों मामलों में परिजनों ने हंगामा किया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें