कानपुर। महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल में नंदेश्वर मंदिर के पास सोमवार की देर शाम कैंसर से जूझ रहे होमगार्ड श्रीपाल (50) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह नरवल के हथेरुआ गांव निवासी थे। महाराजपुर पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया कि श्रीपाल ने पहले मंदिर में पूजा की उसके बाद ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। परिजनों ने बताया कि श्रीपाल छह महीने से कैंसर से जूझ रहे थे। इसके चलते मानसिक तनाव में थे। पत्नी मीना, बेटे अजय, छोटे, बेटी गुड़िया और रानी का रो रोकर बुरा हाल रहा। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। (संवाद)