कानपुर। रेलबाजार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी राजू करिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और सर्जिकल ब्लेड बरामद हुआ। पूछताछ में उसने 29 मई को हिस्ट्रीशीटर जाहिद खूटी की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी पर हत्या, चोरी और गैंगस्टर समेत करीब 38 मुकदमे दर्ज हैं। (संवाद)