फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को दिया गच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केशवपुरम स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी से हुई मारपीट मामले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर पुलिस को गच्चा दे गया। उसकी लोकेशन शुक्रवार देर रात पनकी क्षेत्र की मिली थी। रावतपुर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची लेकिन आरोपी पहले कार से भाग निकला। कार के नंबर के आधार पर उसकी तलाश कराई जा रही है। अजय ठाकुर के कानपुर देहात की ओर भागने की आशंका है। देर रात उसने अपना वीडियो वायरल किया जिसमें वह खुद को बेकसूर और महंत पर आरोप लगाते नजर आ रहा है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले हिस्ट्रीशीटर भाग निकला है। उसकी तलाश में टीमें कानपुर और कानपुर देहात में दबिश दे रही हैं। वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें