फोटो 23::
खेलो इंडिया में उप्र के मुख्य कोच जिम्मेदारी निभा रहे जिले के हिमांशु
इटावा। जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव हिमांशु यादव को इस वर्ष 19 सितंबर से 22 सितंबर तक चल रहे खेलो इंडिया ताइक्वांडो वूमेंस लीग में मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई है। हिमांशु यादव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष इंजीनियर हरी किशोर तिवारी ने बताया कि जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव हिमांशु यादव जिला में ताइक्वांडो के स्तर को उत्कृष्टता की ओर ले गए हैं। सभी खिलाड़ी प्रति वर्ष सफलता के आयामों को प्राप्त कर रहे है। संघ की कोषाध्यक्ष नबीला व मीडिया प्रभारी तरुण गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। वही इटावा जिला ताइक्वांडो संघ के परिवार के लिए गौरवान्वित क्षण हैं। संवाद