फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो महीने में हटेंगी स्कूलों के ऊपर जा रहीं हाईटेंशन व एलटी लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले में परिषदीय प्राथमिक, राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन व एलटी लाइनों को हटाने को लेकर शुक्रवार को बैठक कलक्ट्रेट में हुई। तय हुआ कि दो महीने में जिले के सभी विद्यालयों के ऊपर से जा रहीं हाईटेंशन और एलटी लाइनों को हटा दिया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए पहले चरण में 10 विकासखंडों के लिए 96.85 लाख रुपये की राशि शासन से जारी हो गई है। इसकी शुरुआत दो सितंबर से होगी। कानपुर नगर के सरसौल विकासखंड के तहत प्राथमिक विद्यालय भदासा, उच्च प्राथमिक विद्यालय भदासा, प्राथमिक विद्यालय शिशुपुर अैर प्राथमिक विद्यालय कुंदौली में सबसे पहले यह काम किया जाएगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष राय, अधिशासी अधिकारी दक्षिणांचल समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें