कानपुर। उर्सला अस्पताल में कॉक्लियर इम्प्लांट की सुविधा शुरू होने के साथ ही ईएनटी विभाग का ऑपरेशन थियेटर हाईटेक सुविधाओंयुक्त बनाया जाएगा। डॉ. प्रवीण सक्सेना ने बताया कि अस्पताल में जनवरी 2026 से कॉक्लियर इम्प्लांट लगाए जाने की सुविधा शुरू हो जाएगी। ओटम्को इसी हिसाब से अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित छह बच्चों की सर्जरी जनवरी में की जाएगी। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कई बच्चे इसलिए सुन नहीं पाते हैं क्योंकि उनके परिवार महंगे उपचार का खर्च नहीं उठा पाते हैं। उर्सला में यह सुविधा शुरू होने से इसका लाभ आसपास के जिलों के लोगों को भी मिलेगा। भविष्य में उर्सला को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के रीजनल कॉक्लियर इम्प्लांट सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। संवाद