फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर, ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की मौत, पुलिस ने शव मोर्च्यूरी में रखवाया

Wed, 08 Mar 2023 10:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

कुरारा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्च्यूरी में रखवाया है और कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल में खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जखेला गांव निवासी राजीव सिंह (45) पुत्र जसवंत सिंह हमीरपुर में ड्यूटी करते है। रोजाना की तरह वह बाइक से हमीरपुर आ रहे थे।  तभी रात नौ बजे झलोखर गांव के पास रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि शव को मोर्च्यूरी में रखवाया दिया गया है। कल पोस्टमार्टम होगा। साथ ही, परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें