फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अंडरपास में फंसी स्कूली वैन, पुलिस ने धक्का लगाकर निकाला, फिर काटा चालान

Sat, 23 Jul 2022 06:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

शुक्रवार को मैनपुरी फाटक के अंडर पास में एक स्कूली वैन फंस गई। इसे यातायात पुलिस ने धक्का देकर बाहर निकाला। वहीं, सिविल लाइन पुलिस ने चालक की लापरवाही पर वैन का चालान भी कर दिया।
विज्ञापन
अंडरपास में फंसी स्कूली वैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर लगातार हो रही है। शुक्रवार रात को भी झमाझम बारिश होने के बाद शनिवार शाम को भी बारिश होने से मौसम सुहाना रहा। हालांकि इस वजह से लोगों को परेशानी का सामान करना पड़ा। शुक्रवार को मैनपुरी फाटक के अंडर पास में एक स्कूली वैन फंस गई। इसे यातायात पुलिस ने धक्का देकर बाहर निकाला।

विज्ञापन

रात में बारिश होने के बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे करीब 10 मिनट तक शहर में बारिश हुई। पानी बंद होने के साथ हल्की धूप आने के साथ भीषण उमस हो गई। इससे लोग बेहाल रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे फिर 15 मिनट के लिए बारिश हुई। इधर, गुरुवार रात से शुरू हुई झमाझम बारिश के बाद मैनपुरी अंडरपास पूरी तरह डूब गया था। 
शुक्रवार को एक ट्रक फंस जाने के बाद नगर पालिका की ने पंप लगवाकर पानी खिंचवाया, लेकिन फिर भी पूरी तरह जलभराव खत्म नहीं हुआ। शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर स्थित एक स्कूल की वैन 12 बच्चों को लेकर इटावा की ओर आ रही थी। इस बीच कम पानी सोचकर चालक ने वैन अंडरपास में घुसा दी। पानी अधिक वजह से वैन फंस गई। 

विज्ञापन

सूचना पर स्कूल प्रबंधन और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना सिविल लाइंस पुलिस और यातायात पुलिस ने वैन को धक्का मारकर सुरक्षित बाहर निकलवाया। उधर, रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से अड्डा जालिम, विजय नगर, पचावली क्षेत्र, अड्डा श्यामलाल पर भयंकर जलभराव हो गया है।
विज्ञापन

लापरवाही पर काटा चालान
अंडरपास में भरा पानी निकालने के लिए पंप सेट लगाए गए हैं, लेकिन अभी पानी इतना कम नही हुआ कि यातायात शुरू हो सके। अंडरपास के दोनों तरफ पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाई गई है। हालांकि पुलिस कर्मियों की तैनाती न होने की वजह से चालक अंडर पास में वाहन घुसा दे रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने चालक की लापरवाही पर वैन का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें