फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: हाईवे पर ट्रक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, दो घंटे जाम

Thu, 29 Jun 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: हादसे और जाम की सूचना पर दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह और अजगैन कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जाम को हटवाने में पुलिस को दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र बसीरतगंज गांव जाने के लिए मुड़ रहे ट्रक में लखनऊ की ओर जा रहे डंपर में ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तेज टक्कर से ट्रक दूसरी लेन में चला गया। ट्रक लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहा बाइक को कुचलते हुए एक घर में घुस गया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद महिला और डंपर का क्लीनर घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसे के चलते हाईवे पर दो घंटे तक जाम लग गया। दही थाना क्षेत्र के अलगनगढ़ गांव निवासी सत्यप्रकाश ट्रक चालक है। गुरुवार सुबह वह खाली ट्रक लेकर बशीरतगंज कस्बा निवासी ट्रक मालिक मिट्ठू के घर जा रहा था। वह बशीरतगंज के सामने बसहा पुल के पास बने कट से ट्रक को मोड़ रहा था। तभी, झांसी से लखनऊ जा रहा स्टोन डस्ट लदा डंपर, ट्रक में पीछे से भिड़ गया।
तेज टक्कर लगने से अनियंत्रित ट्रक दूसरी लेन में चला गया। इसी दौरान लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अमोइया खेड़ा निवासी बाइक सवार सूर्यपाल उर्फ पप्पू (50) को कुचलते हुए, हाईवे किनारे स्थित परमेश्वरदीन के मकान में घुस गया। घर में खाना बना रही परमेश्वरदीन की पत्नी रामेश्वरी (50) ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम को हटवाने में पुलिस को दो घंटे का समय लगा
इसी दौरान वहां मौजूद बेटी शीला बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क पर होने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हादसे और जाम की सूचना पर दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह और अजगैन कोतवाली प्रभारी वीके मिश्रा पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम हाउस और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जाम को हटवाने में पुलिस को दो घंटे का समय लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें