पाली-कुरिया मार्ग पर हुआ हादसा
पाली-कुरिया मार्ग पर पचदेवरा थाना क्षेत्र में अनंगपुर पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही दूध की पिकअप से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन समेत सभी सात लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया है।