फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में टली सुनवाई

Wed, 17 Jan 2024 03:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा क्षेत्र के एक गांव में सितंबर माह में नाबालिग से हुए दुष्कर्म के मामले की सुनवाई पॉक्सो कोर्ट में चल रही है। मामले में हाईकोर्ट से मामले से संबंधित याचिका के निस्तारित न होने तक अंतिम फैसले में लगाई गई रोक के कारण मंगलवार को सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अब अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 5 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन


रूरा क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 25 सितंबर को वह घरेलू कार्य से बाहर गया था, जबकि पत्नी खेतों पर गई थी। नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी सुनील उसे बहलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर बेटी न मिली तो आवाज लगाई, जिस पर पड़ोसी के घर उसके रोने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो बेटी बेसुध पड़ी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही विवेचना पूरी कर आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला जज 13 पाक्सो बाकर शमीम रिजवी की कोर्ट में चल रही है। मामले में दौरान सुनवाई बचाव पक्ष ने महिला दारोगा व चिकित्सक के बयान को लेकर तलब करने का प्रार्थना पत्र अदालत में दिया था। जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता चीफ डिफेंस काउंसिल संजय शुक्ला ने बताया कि प्रार्थना पत्र खारिज होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसपर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने याचिका निस्तारित न होने तक निचली कोर्ट को अंतिम फैसला न करने पर रोक लगाई है। वहीं अब हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई की तिथि 31 जनवरी नियत है। इस संबंध में मंगलवार को अदालत में प्रार्थनापत्र पेश कर मामले की सुनवाई आगे बढ़ाने की मांग की गई ,इस पर अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अब 5 फरवरी की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें