फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरैयनपुरवा में डेंगू से युवक की मौत, कई बुखार की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। जिला स्वास्थ्य विभाग और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों की लापरवाही से सोमवार को अरौल वरैयनपुरवा गांव के एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। गांव निवासी अंकित द्विवेदी (25) पुत्र किशन लाल एक निजी कंपनी में कर्मी था। परिजनों के मुताबिक, अंकित बीते करीब पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था, लेकिन न तो कोई सीएचसी-पीएचसी का कोई डाक्टर जांच के लिए नहीं पहुंचा। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने अंकित को कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अंकित की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी सोनी ने अभी एक माह पूर्व एक पुत्री को जन्म दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते दिनों बिल्हौर कस्बे के बलराम नगर मोहल्ला निवासी सुनैना कटियार की डेंगू के चलते उपचार के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी, अब सुनौना के पति सतीश कटियार, बहन गोल्डी कटियार और भाई मोनू को भी डेंगू ने अपना शिकार बना लिया है। उधर, कस्बे के ही इकलाक को भी बुखार के बाद गंभीर हालत में परिजन कानपुर ले गए हैं। जबकि पिहानी गांव निवासी ज्योति सहित पुनीत को भी परिजन उपचार के लिए कानपुर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें