फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हर्ष फायरिंग करने वाले व्यापारी का असलहा जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिवाली के मौके पर पत्नी के साथ पिस्टल से हर्ष फायरिंग करने वाले बसरेहर के व्यापारी का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेकर बसरेहर पुलिस ने बुधवार को व्यापारी की पिस्टल जब्त करने के बाद निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति, एक महिला के साथ पिस्टल से हर्ष फायरिंग घर में ही करते हुए नजर आ रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल की गई इस वीडियो में बसरेहर का एक व्यवसायी अपनी पत्नी के साथ होने का दावा किया गया था। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेकर जांच की तो वीडियो सही पाया गया। इस पर पुलिस ने पिस्टल को जब्त करने के बाद पुलिस को लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है। एसओ सौरभ सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की गई तो वह सही पाया गया। इस पर कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें