द्वारचार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलपुर गांव में शनिवार देर रात आई बरात में द्वारचार के दौरान हर्ष फायरिंग हुई। जिसमें गांव के ही राजेंद्र (30) पुत्र रामभरोसे की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पीड़ित परिजनों ने गांव के ही 10 लोगों के विरुद्ध हत्या की तहरीर कोतवाली बिल्हौर में दी है।