फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में हर्ष फायरिंग: युवक की जांघ में लगी गोली, डीजे में डांस के दौरान हुआ हादसा, हालत गंभीर

Sat, 18 Feb 2023 07:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

कोतवाली क्षेत्र में शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक की जांघ में गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। युवक दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल संदीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के एक गेस्ट हाउस में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक को डीजे में डांस के दौरान अचानक गोली लग गई। जांघ में गोली लगने से युवक अचेत होकर गिर गया। मौके पर मौजूद मित्र उसे जिला अस्पताल लाए।

विज्ञापन

यहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी संदीप (18) शुक्रवार की रात अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के शहर के एक पैलेस आया था।
उसी दौरान बरात टीका रस्म के लिए पहुंची। तभी कुछ बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे में संदीप भी डांस करने लगा। इसी दौरान हर्ष फायरिंग होने से एक गोली संदीप के जांघ में धस गई। जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर गया।

विज्ञापन

गोली आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस व युवक के परिजनों को दी। परिजनों के आने पर युवक को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। गोली कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। घायल को इलाज के लिए झांसी रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें