हरदोई जिले में नगर पालिका परिषद बिलग्राम में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने निकाय के वरिष्ठ लिपिक रुपेश खन्ना और चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजकुमार को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया है। बताया गया कि निकाय में आपूर्ति की गई सामग्री के भुगतान के एवज में ठेकेदार से रिश्वत से मांगी गई थी। टीम दोनों कर्मियों को अपने साथ ले गई है।