फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक शातिर घायल

Sun, 12 Feb 2023 02:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरदोई जिले के शहर कोतवाली इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी भी गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल बदमाश पर 33 मुकदमें पंजीकृत हैं। जबकि गिरफ्तार किए गए बदमाश पर पांच मुकदमें पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


दोनों कानपुर के रहने वाले हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दोनों शहर कोतवाली इलाके में बैंक कर्मी की पत्नी से चेन लूटकर फरार हुए थे। बदमाशों के पास से लूटी गई चेन, बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें