फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: एसपी का कड़ा एक्शन, कोतवाल समेत दो निलंबित…एक लाइन हाजिर, जनसुनवाई और विवेचना में लापरवाही का आरोप

Fri, 14 Nov 2025 10:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जिले में एसपी ने शाहाबाद कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी और लोनार प्रभारी अजय कुमार गौतम को निलंबित कर दिया है। वहीं, मझिला थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में लापरवाही बरतने पर पुलिस ने शाहाबाद कोतवाल समेत दो प्रभारी निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही, मझिला के थानाध्यक्ष को भी लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि शाहाबाद के कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी और लोनार के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम को निलंबित किया गया है। मझिला के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा को लाइन हाजिर किया गया है। इन लोगों पर जनसुनवाई में लापरवाही बरतने, आईजीआरएस से आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही करने के साथ ही विवेचनाओं में हीला हवाली करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें