हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। संडीला-बांगरमऊ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। बाइक सवार दो बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा संडीला-बेनीगंज रोड पर हुआ। पैदल ही घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
थाना कासिमपुर के ग्राम हसनापुर निवासी मोहित (26) पेप्सिको फैक्टरी में काम करता था। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बाइक से फैक्टरी के सुपरवाइजर धर्मवीर के परिवार को लेने एक्सप्रेसवे पर गया था। साथ में दूसरी बाइक से दोस्त उन्नाव जनपद के सीहापुर निवासी अमरीश (35) भी बाइक से गया था। बांगरमाऊ में अमरीश ने बाइक सुपरवाइजर धर्मवीर को दे दी। मोहित की बाइक पर अमरीश व सुपरवाइजर की पुत्री खुशी (13) व पुत्र मोनू (8) संडीला वापस आ रहे थे। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने मोहित की बाइक में टक्कर मार दी।