फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: तेज रफ्तार बनी काल, बरात से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनों की मौत

Mon, 22 May 2023 01:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के सांडी-शाहाबाद मार्ग पर ग्राम दुलारपुर के पास रविवार रात करीब 12 बजे बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महेश (42) निवासी ग्राम हमजापुर थाना लोनार और बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी जयपाल (40) निवासी ग्राम खरौली की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


दोनों देर रात ग्राम सरंगापुर थाना लोनार में एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। हादसे के जानकारी मिलते ही दोनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें