हरदोई जिले में सांडी तिराहे से ढाई किलोमीटर दूर कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार से टकराने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ये सभी लोग कन्नौज में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
जनपद शाहजहांपुर के रौजा थाना क्षेत्र रौजा कस्बा निवासी पप्पू (40) सांडी थाना क्षेत्र के देईचोर गांव आए हुए थे। यहां से वे दामाद अनिल (35), समधी लौन्दू (55), पुत्री सरस्वती (30), नाती गोली( 8), डेविड (7) और विवेक (14) के साथ टेंपो से कन्नौज के इंदरगढ़ में रिश्तेदार कुंती के पुत्र की 27 जून को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।