खेत में पड़ी किशोरी और घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
हरदोई जिले में बावन बस स्टॉप के पास एक खाली पड़े खेत में रक्तरंजित अवस्था में खेत में किशोरी कहराते मिली। किशोरी की पहचान नहीं हो सकी है। किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की गई है। ऐसा माना जा रहा कि किसी ने किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद मृत समझकर खेत में फेंक दिया। किशोरी खून से सने कपड़ों में पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है।