फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: युवक ने युवती से दुष्कर्म के बाद की हत्या, पुत्र के अपराध से आहत पिता को पड़ा हृदयघात, मौत

Sun, 04 Dec 2022 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में लापता युवती से दुष्कर्म और फिर हत्या करने की खबर से जैसे ही आरोपी के पिता को लगी तो उन्हें हृदयघात पड़ गया। जब तक परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जाते, उनकी मौत हो गई। इधर, रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या करने के बाद खेत में शव दफनाने के मुख्य आरोपी इरफान ने शनिवार रात को सिपाही की कारबाइन लेकर भागने का प्रयास किया था।

विज्ञापन


इस बीच मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। यह बात जैसे ही देर रात करीब 11 बजे इरफान के पिता फारुख को लगी, तो सदमे में उन्हें हृदयघात पड़ गया। घटना के बाद से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

ये था पूरा मामला 
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 22 वर्षीय युवती 22 नवंबर को शाम करीब 5 बजे घर से मजार जाने की बात कहकर निकली थी। युवती के घर न पहुंचने पर परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में बेगूसराय हाथीपुर निवासी प्रदीप के साथ युवती के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे पकड़ा, तो उसने बताया कि वह इरफान का ट्रैक्टर चलाता है। युवती उन्हें रास्ते में मिली थी, उसने इरफान के साथ मिलकर युवती का अपहरण किया। इसके बाद गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव वहीं दफना दिया है। इस पर पुलिस शनिवार शाम उन्हें लेकर घटनास्थल पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें