फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई सड़क हादसा: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 10 से अधिक कांवड़िए घायल

Mon, 28 Aug 2023 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया घायल कांवड़ियों को अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा करवाकर शेष कांवड़िए जल भरने फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
hardoi road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पाली कस्बे में रूपापुर मार्ग पर फर्रूखाबाद के पंचालघाट जल लेने जा रही कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने सभी घायलों को शाहाबाद, सीएचसी भेजा है।

विज्ञापन

शाहाबाद थाने के गढेपुर गावं निवासी हरिसिंह ने बताया कि रविवार रात आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर गांव के ही करीब 50 कांवड़िया जल लेने फर्रूखाबाद के पांचालघाट के लिए रवाना हुए थे। सभी जल लाकर गांव स्थित शिव मंदिर पर भोले बाबा का जलाभिषेक करने वाले थे।
एक ही ट्रैक्टर में दो ट्राली जुड़ी थी। इसमें बीच वाली ट्राली में बच्चे और बुजुर्ग सवार थे, जबकि पीछे वाली ट्राली पर डीजे बज रहा था। ट्रैक्टर अरुण चला रहा था। उन्होंने बताया डीजे की धुन पर शिव भक्ति में लीन होकर झूमते गाते सभी पांचालघाट जा रहे थे।

विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल
पाली-रूपापुर मार्ग पर भाहपुर के पास रात करीब 10 बजे पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पंकज (30) की मौत हो गई। वहीं, गढे़पुर निवासी सुनील (23), राजकुमार (18), अभिषेक प्रताप (19), सौरभ (22), अन्नू (19), मुनींद्र (12), सोनू (25), अतुल (20), अन्नू पुत्र, भरतराम (19),  विक्रम (20) घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से शाहाबाद, सीएचसी भेजा। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया घायल कांवड़ियों को अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा करवाकर शेष कांवड़िए जल भरने फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें