हादसे में ये लोग हुए घायल
पाली-रूपापुर मार्ग पर भाहपुर के पास रात करीब 10 बजे पहुंचने पर अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पंकज (30) की मौत हो गई। वहीं, गढे़पुर निवासी सुनील (23), राजकुमार (18), अभिषेक प्रताप (19), सौरभ (22), अन्नू (19), मुनींद्र (12), सोनू (25), अतुल (20), अन्नू पुत्र, भरतराम (19), विक्रम (20) घायल हो गए।
घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों और पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से शाहाबाद, सीएचसी भेजा। प्रभारी निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया घायल कांवड़ियों को अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा करवाकर शेष कांवड़िए जल भरने फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो गए।