फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीत्कार से कांपा गांव: पलक झपकते ही मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे और उसके पिता समेत 5 की दर्दनाक मौत

Sat, 18 Feb 2023 02:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
हरदोई में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। पचदेवरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में दूल्हा, उसके पिता, बहनोई, भांजे और वाहन चालक की मौत से खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। ससुरालवाले बरातियों के स्वागत के लिए जयमाला तैयार किए हुए थे।

विज्ञापन


पल भर में उनके पास पहुंची एक सूचना ने सारी खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। हरपालपुर थाना क्षेत्र के कूल्हा गांव में बरात विदा होने के बाद महिलाएं घर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही थीं। हर कोई खुश था, लेकिन इसी बीच देर रात करीब 9:00 बजे एक ऐसी मनहूस सूचना पहुंची, जिसने पूरे परिवार के लोगों पर गम का पहाड़ तोड़ दिया। एक दुख भुला भी न पाए थे तब तक एक के बाद एक गम के पहाड़ टूटते रहे।

Trending Videos

पहले परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश की मौत हो गई। साथ ही दूल्हा समेत घायल 6 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बाद में खबर आई कि इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय दूल्हा देवेश (20), पिता ओमबीर, ड्राइवर सुमित सिंह की भी मौत हो गई है। बोलेरो सवार अंकित, राजेश, जगतपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। हरपालपुर से लेकर पचदेवरा व शाहजहांपुर जनपद के अभय दान गांव तक मातम पसरा नजर आया। वहीं दूल्हा समेत पांच बरातियों की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन

सीएम ने जताया दुख
हरदोई में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही ट्वीट कर तत्काल राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें